!! बहाली पूर्व उगाही का आरोप !!
राहुल कुमार /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण /बिहार।
![]() |
| - |
गुरुवार को छात्र संगठन आइसा के बैनर तले दर्जनों आंगनवाड़ी केन्द्रों पर होने वाली सेविका-सहायिका के बहाली में व्यापक तौर पर बहाली पूर्व पैसे की उगाही का आरोप लगाते और सीडीपीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत किए गए सभा को संबोधित करते हुए आइसा के बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन ने कहा कि मोदी -नीतीश की सरकार में अफसरशाही और रिश्वतखोरी बहुत बढ़ गई है।
घोड़ासहन सीडीपीओ कार्यालय को दलालों से मुक्त करने के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसी भी आंगनवाड़ी केंद्रों पर होने वाली बहाली में घालमेल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, निष्पक्ष बहाली करना होगा। प्रदर्शन में समीर कुमार, प्रभात कुमार सिन्हा, उपेंद्र प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.