Breaking News

चमकी बुखार को लेकर रामगढ़वा में एडीएम व बीडीओं ने चलाया जागरूकता अभियान

रामगढ़वा : चमकी बुखार (एईएस व जेई बुखार ) को फैलने वाली बिमारियों को लेकर प्रखंड स्तरीय क्षेत्र के मुरला पंचायत के सिसवनियां गांव में बुधवार को सुबह में ही जिला के वरीय पदाधिकारी मनोज साह व प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाई गई।
इस जागरूकता अभियान में जिला के वरीय पदाधिकारी श्री साह ने ग्रामीणों के बीच संबोधित करते हुएं बताया कि एईएस या जेई बुखार एक खतरनाक बिमारियां हैं जो इससे बचने के लिए अभिभावक व बच्चों को प्रतिदिन रोजाना दो बार स्नान करना चाहिए।


साफ-सुथरा कपड़ा पहनना चाहिए और खाना-खाने के समय सलाद व फल जरूर सेवन करना चाहिए। वही बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इतनी तेज गर्मी को देखते हुएं जिला गोपनीय प्रशाखा पदाधिकारी के आदेशानुसार विगत मंगलवार को भी स्थानीय सभी सरकारी व प्राइवेट कोचिंग संस्थानों को बंद करा दिया गया हैं ताकि छात्र-छात्राओं को गर्मियों में घर से नही निकलेगें और ग्रामीण भाईयों व माताओं को भी सूचित किया जाता है कि सुबह 10 बजे से लेकर चार बजे तक घरों से बाहर नही निकलेगें।
मौके पर पीएचसी प्रभारी -डां० टीएच पासा, यूनिसेफ- मो० युनूस अंसारी, मनेजर-अवनीश कुमार, उपप्रमुख पति-छोटू तिवारी, मुखिया पति-बकरतुल्लाह, आशा व आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका सहित सैकड़ों ग्रामीणों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.