आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षण शिविर में दिखा योग दिवस की झाँकी.
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
विश्व योग दिवस के पूर्व स्थानीय ज्ञान ज्योति विद्यालय के सभागार में बुधवार को प्रशिक्षण सह चिंतन शिविर का आयोजन किया गया.इस दौरान आगामी 21 जून को विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले तैयारियों का जायजा भी लिया गया.आर्ट ऑफ लिविंग (व्यक्ति विकास केन्द्र) के तत्वावधान में गुजरात से बिहार प्रवास पर आए भाई नीलेश लाड़ व टीना दीदी नें विद्यालय शिक्षकों को को संबोधित करते हुए प्रशासन, व्यापारी, शिक्षक व बुद्धिजीवियों के अलावें अधिकाधिक लोगों से योग शिविर में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि चक्र कुंडलिनी तंत्र की मध्यनाडी अर्थात सुषुम्ना नाडी पर स्थित ऊर्जा केंद्र है,
जो मानव को वर्तमान में जीवन जीने का दर्शन प्रस्तुत करते हुए शरीर के विभिन्न अंगों तथा मन एवं बुद्धि के कार्य को सूक्ष्म ऊर्जा प्रदान करते है. वहीं विद्यालय के निदेशक प्रेमचन्द्र प्रसाद नें भी शारीरिक,मासिक व्याधियों से निदान हेतु विद्यालय परिसर में विश्व योग दिवस के अवसर पर आरोग्यता प्राप्त करने के लिए अभूतपूर्व शिविर को आयोजित होने की बात कही.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.