Breaking News

अपराध: मुखिया पुत्र पर किया हमला, साथी को लगा गोली, मृत्यु

राजीव कुमार, बेलसंड। बेलसंड के रुपौली पंचायत के पूर्व मुखिया हरिशंकर प्रसाद के पुत्र गणेश गौतम उर्फ मधु पर जानलेवा हमला। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया के पुत्र गणेश गौतम उर्फ मधु बिते संध्या 8:30 बजे गाँव के ही रामानंद राय के पुत्र राजेश राय के साथ बैठ कर बाते कर रहे थे| तभी अचानक सामने से दो बाईक पर सवार  चार अपराधियो ने  मुखिया पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया, अपराधियो को देख कर मुखिया पुत्र वहाँ से भाग निकले, मगर साथ मे बैठे राजेश राय को गोली लग गई|जिससे उनकी मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई|हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही हैं|

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.