घोड़ासहन: 2 बाइक चोर गिरफ्तार, 1 बाइक बरामद
घोड़ासहन: थाना क्षेत्र के पुरनहिया मोड़ से पुलिस ने एक चोरी की बाइक के साथ दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार दोनो बाइक चोरों की पहचान थाना क्षेत्र के लैन बसवरिया निवासी राधामोहन यादव एवं विवेक कुमार के रूप में की गई है।थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार राधामोहन के निशानदेही पर दो और चोरी की बाइक उसके घर से बरामद कर लिया।दूसरी ओर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर एक फरार शटर कटवा को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए शटर कटवा की पहचान बीरता चौक निवासी मोबिन देवान के रूप में की गई हैं।मोबिन पर देश कई बड़े शहरों में चोरी की अनेकों मामला दर्ज है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.