रुन्नीसैदपुर: प्रखंड के अथरी पंचायत के अथरी हॉस्पिटल के समीप पिकउप 407 गाड़ी से ठोकर लगने एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।युवक की पहचान अथरी पंचायत के वार्ड संख्या 16 निवासी बाबू लाल मंडल के 27 वर्षीय पुत्र मुकुन्द मंडल के रूप में की गई।
 |
| मृतक मुकुंद |
मृतक मुकुन्द अपने बाइक पर साबर हो कर अथरी बाजार से अपने घर लौट रहा था।इसी बीच बेलसंड की ओर से आ रहे टाटा कंपनी के पिकउप 407 गाड़ी के चपेट में आने से मुकुन्द गंभीर रूप से जख्मी हो गया।वही ग्रामीणों ने युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुन्नीसैदपुर लाया।जहाँ चिकित्सक ने मुकुन्द को मृत घोषित कर दिया।वही घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुन्नीसैदपुर पहुच कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.