पूर्णिया: 4 व्यवसायियों को बनाया निशाना, 1 को मारी गोली, 65 लाख की लूट
![]() |
| स्रोत: आशीष झा |
एक साथ जा रहे थे व्यवसायी
घायल व्यवसायी झकास साह के भाई ने बताया कि चार व्यवसायी पूर्णिया से एक्सिस बैंक से रुपया निकालकर भवानीपुर जा रहे थे तभी धमदाहा नहर के पास बोलेरो सवार पांच अपराधियों ने ओवरटेक कर उन लोगों को रोका. अपराधियों ने पहले तो उनके भाई झकास साह को गोली मारी और चारों व्यवसायियों का रुपया छीनकर भाग गए. अपराधियों ने उनके भाई झकास साह से करीब 37 लाख, भूदेव साह से 10 लाख और पंकज गुप्ता से 18 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. इस बडी वारदात से पुलिस महकमा समेत सभी लोग सन्न रह गये.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.