Breaking News

मशरक में वाहन जांच के दौरान शराब लदी कार को छोड़कर भागा चालक

मशरक (सारण): मशरक थाना क्षेत्र में बीती रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब लेकर जा रहे एक कार को रोकने के बाद चालक अंधेरा का लाभ उठाकर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तब उसमें एक बोतल अंग्रेजी शराब था। पुलिस ने जब्त कार को थाना लाया। जिस पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात चालक एवं स्कोडा एक्टिवा कार एवं अज्ञात चालक को अभियुक्त बनाया है। थाना पुलिस के अनुसार यह कार किसी शराब माफिया का है।


जो इस शराब का कारोबार करता है। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि दारोगा बीके सिंह तथा जमदार सुरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वाहन जांच कर रहे थे इसी बीच एक कारोबारियों भागने लगा जिसे मशरक ब्लौक अफीस के पास पुलिस ने खदेर कर पकड़ लिया पुलिस ने इस दौरान स्कोडा एक्टिवा कार को जब्त किया गया है.

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कार से एक बोतल शराब बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि उस कार से शराब की ढुलाई की जा रही थी. सूचना के आधार पर कार की तलाशी ली गई तो कार चालक के साथ हॉट टॉक के बाद कार की तलाशी लेने के दौरान चालक फरार हो गया.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.