केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् उ. प्र.गाजियाबाद की कार्यकर्त्ता बैठक सम्पन्न
चरित्रवान व देशभक्त युवाओं का निर्माण करेगा आर्य समाज 18 युवा निर्माण शिविर लगाए जाएंगे: राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनिल आर्य
गाजियाबाद,(सोमवार,6 मई 2019) . केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित विशाल आर्य कार्यकर्त्ता बैठक डॉ. आर.के. आर्य की अध्यक्षता में स्वामी बाल नाथ आश्रम,सेवा नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न आर्य समाजों से आर्य प्रतिनिधि सम्मलित हुए जिसमें विभिन्न स्थानों पर लगने वाले आर्य युवक/युवती चरित्र निर्माण शिविरों की व्यापक तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुये सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनिल आर्य ने कहा की आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश में युवकों व बालिकाओं के चरित्र निर्माण करने के लिये विभिन्न स्थानों पर 18 शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।आज चरित्र निर्माण राष्ट्र की सबसे बड़ी आवश्यकता है बिना चरित्र और नैतिकता के समाज खोखला होता जा रहा है।चरित्रवान युवा ही समाज की संरचना कर सकते हैं।संस्कारों के बिना व्यक्ति पशु के समान है।देश भक्त युवाओं का निर्माण हमारी प्राथमिकता रहेगी।आज के आदर्श जब फ़िल्म स्टार या राज नेता होंगे तो वैसा ही राष्ट्र का निर्माण होगा।उन्होंने बताया कि दयानन्द मॉडल स्कूल, विवेक विहार, दिल्ली, फरीदाबाद,पलवल,बहादुरगढ़,जींद,करनाल,बहरोड़, अलवर, जयपुर, उड़ीसा ,इन्दोर, हजारीबाग ,झारखंड, जम्मू, पोड़ीगढ़वाल,बागेश्वर यमुना नगर आदि स्थानों में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।
स्वदेशी आयुर्वेद,हरिद्वार के निदेशक डॉ.आर के आर्य ने बताया की इन शिविरों के माध्यम से नई पीढ़ी को महर्षि दयानन्द की विचार धारा से अनुप्राणित करने,उन्हें देश भक्त, ईश्वर भक्त, संस्कारवान बनाने के साथ ही शारीरिक शिक्षण, योगासन, प्राणायाम,दण्ड बैठक, लाठी, जुडो कराटे आदि आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
परिषद के प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर डॉ.अशोक कुमार चौहान के सानिध्य में दिनाँक 8 जून से 16 जून 2019 तक एमिटी स्कूल, सेक्टर44,नोएडा में आयोजित किया जा रहा है जिसमें 300 युवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कक्षा 6 से 12 वीं तक के छात्र शिविर में भाग ले सकेंगे।आचार्य महेन्द्र भाई, आचार्य गवेन्द्र शास्त्री,डॉ. जयेन्द्र आचार्य, डॉ महेश विद्यालंकार, आचार्य भानु प्रकाश शास्त्री,योगेन्द्र शास्त्री,वीरेंद्र विक्रम आदि बौद्धिक प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री सुरेश आर्य,प्रद्योत पराशर, सत्य पाल,भुवनेश्वर दत्त शर्मा, संजय आर्य,राजेश्वर शास्त्री, लक्ष्मण सिंह चौहान,अधिवक्ता पल्लवी,श्रीमती सुमन राजपूत, प्रवीन आर्या,आशा रानी,आदि उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.