Breaking News

!! दहेज की बलि चढी नवविवाहिता !!

पूर्वी चम्पारण /बिहार



रीता
एक बार फिर दहेज दानवों की बलि चढी एक नवविवाहिता। नवविवाहिता का नाम रीता कुमारी बताया जा रहा है। घटना जितना थाना क्षेत्र के कोदरकट गांव का बताया जा रहा है। घटना को लेकर मृतका के पिता झरौखर थाना के विषुनपुर अठमुहान निवासी सर्फलाल महतो ने जितना थाना को दिए अपने आवेदन में बताया कि इसी 17 अप्रिल को अपने सामर्थ के अनुसार दान-दहेज देकर पुत्री की षादी कोदरकट के सोनू कुमार के साथ की थी। परन्तु ससुराल पक्ष वाले मोटरसाईकिल को लेकर दबाव बना रहे थे। वहीं पुत्री के पति, सास, ससुर व भैंसुर को आरोपित करते बीती रात गला दबाकर उसकी हत्या कर दिए जाने की बात बताई है। सूचना पर पहूँची पुलिस ने षव को अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जितना थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.