Breaking News

!! मोदी काल में केंद्र सहित बिहार का विकास !!

टुनटुन कुमार /पूर्वी चम्पारण /बिहार 
-
मोदी की सरकार ने देश में विकास का काम किया है, जिससे देशवासियों का मनोबल बढ़ा है। केंद्र की सरकार ने कई योजनाओं की शुरूआत की। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। मोदी सरकार ने देश के विकास के साथ बिहार के विकास में भी योगदान दिया है। उक्त बातें सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को चिरैया में  आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते कही। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए एनडीए उम्मीदवार रमा देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि  इसके अलावा बिहार के विकास के लिए हमलोगों ने भी काम किया है। कहा जब एक परिवार का राज था तब क्या स्थिति थी बिहार में, लोग शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। हमलोगों ने कानून का राज कायम किया। न्याय के साथ विकास करना ही हमारा लक्ष्य है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.