Breaking News

विश्व हास्य दिवस हर्सोल्लास के साथ संपन्न

गाजियाबाद,(रविवार,05-05-2019)। अखिल भारतीय योग संस्थान (रजि.) व हास्य योग केन्द्र दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम "विश्व हास्य योग दिवस" गाजियाबाद में पहली बार मनाया गया जोकि हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
योग कराते योग गुरु
योग शिक्षक श्री मनमोहन वोहरा जी द्वारा ओ३म् की ध्वनि व गायत्री मंत्र द्वारा सत्र को प्रारम्भ किया गया, और साधकों को ताड़ासन, विरेचन क्रिया, भस्रिका, हाथों और पैरों के सूक्ष्म व्यायाम व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया ओर इसके लाभों की चर्चा की। श्री आर के त्यागी जी ने शीतली प्राणायाम,कपालभांति व नाड़ी शोधन का अभ्यास कराया।
हास्य योग गुरु जितेन कोही जी ने आज साधकों को हास्य-कपाल भाँति,मौन हास्य क्रिया,तितली हास्य क्रिया,बैली हास्य क्रिया, चक्की हास्य क्रिया,ट्रेक्टर स्टार्ट हास्य क्रिया, ताली हास्य क्रिया 'हो-हो, हा-हा', बालमचलन हास्य क्रिया द्वारा साधको को हास्य योग के अभ्यास कराए  जिसे साधकों ने बड़े ही मनोयोग से हँसते मुस्कुराते हुए किया।

हास्य योग गुरु जितेन कोही जी ने हास्य योग के अभ्यास कराते हुए बताया कि स्वस्थ तन-मन का रसायन है ठहाके लगाकर हँसना।ठहाके लगाने व खिलखिलाकर हँसने से छाती व पेट के मध्य स्थित डायाफ्राम में स्पन्दन होता है।हँसने से डायाफ्राम की झिल्ली सक्रिय हो जाती है,फलस्वरूप पेट,फेफड़े व लिवर की स्वाभाविक मालिश होती है व समस्त शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन का संचार होता है, हृदय की शिराओं में रक्त का परिसंचरण सुचारू ढंग से होने लगता है।उन्होंने आगे कहा कि ठहाके लगाकर हँसने से तन की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले व मन को खुशी प्रदान करने वाले महत्वपूर्ण रसायन एंडॉर्फिन तथा सेरोटोनिन का पर्याप्त मात्रा में उत्सर्जन होता है,सत्य तो यह है कि हँसने का बेशकीमती उपहार परमेश्वर ने केवल मनुष्य को दिया है।

योग शिक्षक श्री मंगल सिंह जी ने भी हास्ययोग के कुछ अभ्यास कराए ओर कहा कि हँसना शारीरिक बीमारियों तथा मानसिक व्याधियों से निजात पाने का सर्वोत्तम उपाय है।

इस कार्यक्रम में  हास्य योग गुरु श्री जितेन कोही के साथ सर्वश्री विपिन गुप्ता,शिव कुमार शर्मा, श्री सत्या जी ने पूरी टीम के साथ आये।
 कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्री देवेंद्र हितकारी ने किया।

 हास्ययोग कार्यक्रम में देहली, पिलखवा,हापुड़,मेरठ से साधकगण भारी संख्या में मौजूद रहे । अत: सभी योग साधकों और संस्थान के सभी अधिका रियो ने कार्यक्रम की  बहुत सराहना की।

 इस अवसर मुख्य रूप से सर्वश्री महेश कुमार सेठ (डाइरेक्टर एल्ट सेन्टर संस्थान), राम प्रकाश शर्मा,नरेन्द्र शिशोदिया व हास्य कवि ने अपने-2 विचार व्यक्त किये। समारोह में मुख्य रूप से सर्वश्री अशोक शास्त्री, लक्ष्मण गुप्ता, सुभाष गर्ग, श्रीमती सीमा शर्मा, नीलम शर्मा, वीना वोहरा, हिंडन पार से डॉ. चरत कुमार, राजेश शर्मा, प्रमिला सिंह आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.