!! चाकुबाजी में एक घायल, मोतिहारी रेफर !!
राहुल कुमार /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण /बिहार
![]() |
| घटना स्थल के पास पड़ा चाकू |
दो भाईयों के झगड़े में हुई चाकुबाजी में एक घायल हो गया है। जिसे स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। घटना धोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर रोड अवस्थित पीएनबी बैंक के सामने एक होटल का बताया जा रहा है। जिसमें एक भााई इसी होटल में काम करता है। कुछ दिनों से भाई-भाई में आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि होटल स्टाफ मेघनाथ बैठा होटल में ही बैठकर खाना खा रहा था। उसी समय चनरी भवानीपुर निवासी उसका बड़ा भाई जितेष बैठा आया। घरेलु विवाद को लेकर बकझक होने लगा। इसी बीच एक भाई ने होटल में पहले से रखा चाकु से वार कर दिया। जो बड़े भाई जितेष बैठा के बांए कमर को चिरते हुए निकल गया और वह बुरी तरह घायल हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.