Breaking News

घोड़ासहन: चाकू से जख्मी मजदूर की इलाज के दौरान मौत

राहुल कुमार: घोड़ासहन थाने श्रीपुर रोड में पीएनबी बैंक के समीप एक होटल के सामने भाई ने भाई को चाकू गोदकर जख्मी कर दिया। इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक का नाम जितेश बैठा है जो जितना थाने के चनरी भवानीपुर का निवासी था। नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पत्नी रंजू देवी को सौंप दिया। पत्नी ने नगर थाने में आवेदन देकर देवर मेघनाथ बैठा को आरोपित किया है।

रंजू देवी ने पुलिस को बताया है कि आरोपित देवर मेघनाथ बैठा एक होटल में काम करता है। पांच मई को उसके पति को फोन कर होटल के पास बुलाया। पति उसका घर पर था। फोन आने के बाद वह होटल के पास गया तो देवर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना किया तो होटल का सब्जी काटने वाला चाकू लेकर ही उसके पेट में घुसेड़ दिया।

वहां के लोगों ने घर पर सूचना दी तो वहां पहुंची और लोगों के सहयोग से उसे घोड़सहन स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिये ले गयी। वहां के डॉक्टरों ने मोतिहारी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करायी। इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गयी।


पत्नी के अलावा शव के साथ जाने वाला भी कोई नहीं था


पोस्टमार्टम के बाद कफन के लिये पैसे नहीं थे तो नगर थाने के पुलिस अधिकारी एके ओझा ने कफन खरीदी। आलम यह कि उसके पास एक धूर भी कहीं जमीन नहीं है। घर नहर के किनारे सरकारी जमीन पर बनाया है। पुत्र चार वर्षीय राजू व तीन वर्षीय शिवानी को गांव में ही पड़ोसी के यहां छोड़कर आयी है। गरीबी इतनी थी कि कफन खरीदने के लिये भी पैसे नहीं थे। पति की लाश ले जाने के लिये कोई नहीं आया था। महिला अकेले पति का शव ले गयी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.