चम्पारण के लाल मुन्ना कुमार ने मलेशिया में 11 देशो के प्रतिनिधि युवाओँ को किया सम्बोधित
मोतिहारी: चंपारण के लाल मुन्ना कुमार ने मलेसिया के कूवालालम्पूर में आयोजित “इंटरनेशनल यूथ सेंटर एंगजमेंट कॉन्फ्रेंस-2019” में दुनिया 11 देश के 100 युवाओं को विश्व मंच पर संबोधित किया। बताते चले कि मुन्ना कुमार को मलेसिया सरकार के तरफ से अतिथि वक्ता के रूप में निमंत्रण मिला था जो 22-28 अप्रैल को मलेसिया के कूवालालम्पूर में सम्पन्न हुआ। इस युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी युवाओं को सात दिन तक प्रशिक्षण प्रदान किया गया और कूवालालम्पूर शहर का भ्रमण कराया गया।
मुन्ना कुमार ने विशेष वक्ता के रूप में युवाओं को संबोधित किया और अशिक्षा को दूर करने करने में युवाओं की भूमिका को स्पष्ट किया। वही मुन्ना कुमार को एशिया में सबसे कम उम्र में किसी भी देश के कैबिनेट मंत्री बनने वाले विश्व के सबसे छोटे उम्र(25 साल) के सैयद सादिक सैयद अब्दुल रहमान एवं इंटरनेशनल यूथ सेंटर के अध्यक्ष म. मालिकी बिन को इंटरनेशनल यूथ कमिटी के चेयरमैन केके सिंह के साथ सम्मानित करने का अवसर मिला। वही मुन्ना कुमार को अपने शानदार वक्तव्य के लिए यूएनओ के सदस्य फिलीपींस के रेजीना बोरजा,भूटान के यूथ सेंटर के अध्यक्ष किनले फब एवं केके सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर ख्वाब फ़ाउंडेशन के सदस्यों एवं युवाओं में प्रेरणा जागृत हुए है और खुशी ब्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.