Breaking News

चंपारण के लाल मुन्ना कुमार एक बार फिर “इंटरनेशनल यूथ सेंटर ,मलेसिया” में होंगे शामिल

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क। 
अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने रचनात्मक कार्य एवं सोच के बदौलत चंपारण के लाल मुन्ना कुमार को एक बार फिर “इंटरनेशनल यूथ सेंटर ,मलेसिया” में अतिथि वक्ता के रूप में शामिल होने का आमंत्रण प्राप्त हुआ है। सम्मेलन का आयोजन “मिनिस्टरी ऑफ यूथ एंड स्पोर्ट्स मलेसिया एवं मलेसियन यूथ कौंसिल” द्वारा 22 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक किया जा रहा है ।इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवा केंद्र के संचालको एवं  प्रशिक्षको को इकट्ठा करना है और दुनिया भर से रचनात्मक कार्य करने वाले को बुलाने और अपने अनुभव साझा करने के लिए जिससे उनके मानव पूंजी संसाधनों के विकास और प्रबंधन से युवा सीख सके। युवाओं को उनके नेतृत्व में उनकी भूमिका और स्थिरता को बढ़ाने के उद्देश्य से युवा केंद्र का संचालन कर सके। इस कार्यक्रम में विश्व के अनेक देशों से 100 युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे । एशियन देश में इंडोनेशिया , मलेसिया, फिलीपींस , सिंगापूर, थायलैंड , ब्रुनेल, वियतनाम , लाओस, म्यांमार, कोम्बोडिया एवं एशिया पैसिफिक देश इंडिया, चाइना, जापान , पाकिस्तान ,ऑस्ट्रेलिया आदि देशों के युवा प्रतिनिधि भाग ले रहे है। बताते चले कि मुन्ना कुमार बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल थाना के सिरहा गाँव से है। बीआईटी मेसरा से उच्च शिक्षा ग्रहण पूरी तरह से समाज-सेवा में में समर्पित हो चुके है । मुन्ना कुमार ख्वाब फ़ाउंडेशन के संस्थापक है अपने संस्था के माध्यम से कई बड़े-बड़े यूथ कार्यक्रम का आयोजन करा चुके है और मिसाइलमैन भारतरत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम से भी मिल चुके है और संप्रति अंतराष्ट्रीय स्तर पर अंतराष्ट्रीय यूथ कमिटी के साथ मिलकर युवाओं पर कार्य कर रहे है।
बताते चले कि मुन्ना भाई इससे पहले दर्जनों अंतराष्ट्रीय यूथ कॉन्फ्रेंस में शामिल हो चुके है जिसमें प्रमुख चेन्नई में प्रथम विश्व युवा एनजीओ सम्मेलन, दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व युवा कॉन्फ्रेंस, भूबनेश्वर में प्रथम साउथ एशिया यूथ कॉन्फ्रेंस, यूनेस्को द्वारा आयोजित विशाखापटन में टेक-2017,जम्मू-कश्मीर में रचनात्मक युवा सम्मेलन, चंडीगढ़ में ग्लोबल युवा सम्मेलन, अहमदाबाद के गुजरात उनिवेर्सिटी में अंतराष्ट्रीय युवा सम्मेलन, श्रीलंका के कोलंबो में द्वितीय साउथ एशिया यूथ सम्मेलन, मालदीव के माले में मालदीव यूथ डायलग, मंगोलिया के विश्व सम्मेलन,काठमांडू नेपाल में प्रथम इंडो-नेपाल फ्रेंड्शिप यूथ सम्मेलन एवं अन्तराष्ट्रिय यूथ अडवेंचर कंप और दर्जनों से ज्यादा राज्यस्तरीय व ज़िलास्तरीय सम्मेलन आदि शामिल है ।
कई स्थानीय,राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजे जा चुके है जिसमे शामिल है चंपारण रत्न,मोतीहारी गौरव सम्मान, प्रथम इंडो-नेपाल फ्रेंड्शिप अवार्ड, उत्कृष्ट युवा सम्मान, जज्बा-अवार्ड, नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड, इंडिया यूथ अवार्ड , बिहार सृजन सम्मान, संघाई यंग लीडर अवार्ड आदि है। मुन्ना कुमार स्थानीय एलएनडी कॉलेज में बीसीए विभाग में फ़ैकल्टि के रूप में कार्यरत है और युवाओं के मार्गदर्शन के लिए ग्रामीण इलाकों में मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन कर रहे है एवं यूट्यूब चैनल के माध्यम से युवाओं को भटकने से बचाने के लिए प्रेरणा संदेश दे रहे है। इनके चयन पर ख्वाब फ़ाउंडेशन के सदस्यों के साथ शहर के युवाओं एवं बुद्धिजीवियों ने प्रशंसा व्यक्त किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.