Breaking News

एसएसबी मेजर को पीटा

पूर्वी चम्पारण।



घायल मेजर 
बुधवार की देर रात तस्करों ने एक एसएसबी के मेजर को धुन दिया। घटना जितना थाना क्षेत्र के अठमुहान का बताया जा रहा है। चर्चा है कि बुधवार की देर रात तस्करों ने अठमुहान एसएसबी कैम्प के मेजर गंगा शरण को बुलाया। जहां किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई व तस्करों ने मिलकर मेजर को ही धुन दिया। जिससे मेजर का सिर फट गया। आनन-फानन में घोड़ासहन पीएचसी लाया गया। जहां उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज करने वाले चिकित्सा पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार की रात इलाज के लिए एसएसबी के एक जवान को लाया गया था। जिसका नाम मेजर गंगा षरण बताया गया है। जिसके माथे पर जख्म का निषान था व पहले से ही कुछ पांच टांके लगे थें। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां लाने से पूर्व भी कहीं ईलाज कराया गया है व टांके लगाए गए हैं। मरीज को उल्टी की षिकायत थी। जिसको लेकर बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि एसएसबी कमान्डेन्ट सुनिल कुमार ने खंडंण करते बताया कि भातु टोला के पास तस्करों को पकड़ने के क्रम में मेजर सहित अन्य जवानों से हाथा पाई हुई है।
गिरफ्तार तस्कर 
वहीं एक तस्कर को एक बाईक व 300 बोतल षराब के साथ गिरफतार भी किया गया है। जिसे जितना थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि एसएसबी के द्वारा मामले में पांच को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं एक बाईक व 300 बोतल नेपाली षराब के साथ चिरैया थाना क्षेत्र के महदीपुर निवासी विजय राम को गिरफतार कर थाना को सुपुर्द किया गया है। जिसे कागजी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.