Breaking News

कुंडलपुर महोत्सव के समापन अवसर पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को किया सम्मनित

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
बिहारशरीफ (नालंदा): नालंदा के नंद्यावर्त महल के प्रांगण में गुरुवार की देर शाम में सम्पन्न हुए दो दिवसीय कुंडलपुर महोत्सव में अपनी रेत कला का लोहा मनवा चुके निर्वाचन आयोग भारत सरकार के ब्रांड एंबेसडर व अंतराष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर चुके पूर्वी चंपारण जिले के युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को दिगम्बर जैन मंदिर कुंडलपुर के मंत्री विजय जैन ने सैंड आर्ट के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शॉल व स्मृति चिन्ह देकर मुख्य मंच से सम्मानित किया।
वहीं मधुरेन्द्र ने बताया कि भगवान महावीर की इस जन्मभूमि में आकर बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन किया हूं। यह आकर बहुत खुश हूं। यहां सैंड आर्ट का प्रदर्शन कर मुझे काफी अच्छा लगा। मौके पर एनडीसी अमरेन्द्र कुमार, बीडीओ डॉ अंजनी कुमार, कैलाश चंद जैन, सतीश जैन, सुधीर कुमार पांडेय, इवेन्ट मैनेजर रविन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.