Breaking News

!! यूपी के मुख्यमंत्री योगी का चुनावी दौरा !!

पूर्वी चंपारण (बिहार)


लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार के पूर्वी चंपारण में जनसभाओं को संबोधित किया। दरअसल, योगी ने पहली सभा पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के सुगौली में तो दूसरी शिवहर लोकसभा क्षेत्र के ढाका में किया। दोनों ही मंच से विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही साथ एनडीए के उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील की। योगी जैसे ही मंच पर पहुचे लोगों ने भारत माता की जय के नारा लगाये। शिवहर लोकसभा क्षेत्र के ढाका में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवहर की जनता से हमें पूरा उम्मीद है कि अपना वोट बीजेपी को देंगे। बीजेपी ही ऐसा एक पार्टी है जो आपके विकास के बारे में हमेशा सोचते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.