Breaking News

घोड़ासहन उतरी पंचायत वार्ड न. 5 के लोगो ने किया वोट का बहिष्कार

पूर्वी चम्पारण (बिहार)


सड़क पर पानी व ऊपर वोट बहिष्कार का बैनर 
घोड़ासहन वीरता चौक पानी टंकी से बाजार की मुख्य सड़क एव नाली जर्जर हो चुकी है। पानी में रोड का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। सड़क पर जल जमाव से बाढ़ बाढ़ के जैसा स्थिति उत्तपन्न हो गया है। बच्चों को पढ़ने आने जाने में काफी कठिनाईओ का सामना करना पड़ रहा है। नाले के गंदे और बदबूदार पानी से हैजा महामारी फैलने की स्थिति आ गयी है।  जनप्रतिनिधि वर्षो से मूकदर्शक बनी है। विगत वर्ष आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ललन कुमार सिन्हा ने 08/10/2018 को DM रमन कुमार को समस्या से औगत कराते हुए आवेदन दिया था। लेकिन उनके द्वारा भी अबतक कोई पहल नहीं हुई। विकास की राह जोह रही  घोड़ासहन उतरी पंचायत वार्ड न0 5 के मतदाताओं ने एकजुट होकर मतदान नहीं करने के निर्णय लिया। एक स्वर में बताया कि 12  मई 2019 को होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट वोट नहीं करेंगे। कहा की नाली एव रोड नही तो वोट नही। वही मुख्य चौराहे पर वोट बहिष्कार का बैनर भी टांग दिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.