Breaking News

घोडासहन उतरी के वार्ड 5 के लोगों ने किया वोट का बहिस्कार

घोड़ासहन : जहाँ एक ओर शत प्रतिशत मतदान को लेकर प्रखंड,अनुमंडल, एवम् जिला स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा पूरा सरकारी तंत्र वोट का प्रतिशत बढ़ने में लगा है , वही मुख्य बाजार के वार्ड नंबर 5 के तुरहपट्टी मुहहले में सालो भर रोड पर जल जमाव एवम् नाली की समस्या को लेकर लोगो के द्वारा वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है, मुहहले वासियो ने बताया बच्चों को स्कूल जाने आने में काफी परेशानी है  , बिजनस बेवसाय सब ख़त्म हो गया , वही स्थानीय समाज सेवी ललन सिन्हा ने बताया की पूर्व में जिलाधिकारी को ईस मामले को लेकर अवगत कराया गया था जिसमे उन्होंने अपना सहमति भी जतायी थी लेकिन नतीजा शून्य निकला।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.