 |
| - |
अठमुहान एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के पीलर संख्या 359/11 के पास से षराब के साथ एक तस्कर को गिरफतार किया है। जिसके पास से 240 बोतल नेपाली कस्तुरी षराब बरामद किया गया है। वहीं तस्कर की पहचान जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गांव निवासी जनार्दन प्रसाद के रूप में की गई है। वहीं इसका एक साथी तस्कर भागने में सफल रहा। अठमुहान एसएसबी कैम्प प्रभारी ओमकार कुमार ने बताया कि एसएसबी जवानों को देखकर तस्कर बाईक छोड़ भागने लगे। जिसे करीब 2 किलोमीटर खदेड़कर बिजबनी ग्राम से पहले ही दबोच लिया गया। गंगा षरण यादव के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी टीम में संदीप सिंह, उदयभान यादव, पप्पु कुमार सहित एसएसबी के कई जवान षामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.