Breaking News

!! शिवहर के लिए रमा ही एक विकल्प: पवन सिंह !!

पूर्वी चम्पारण (बिहार)

-
पूरे देष में नरेन्द्र मोदी का डंका बज रहा है। जिसके नेतृत्व में पुरा देष विकास कर रहा है। उक्त बाते भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड अवस्थित कवैया उच्च विद्यालय के खेल मैदान में राजग की ओर से आयोजित एक चुनावी सभा को गीत के माध्यम से संबोधित करते कही। वहीं पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अषोक चौधरी ने कहा कि नीचे नही देखना है, उपर की सरकार बनानी है। इसके पूर्व हेलिकॉप्टर से उतर स्टेज पर पहूँचते ही स्टार प्रचारक श्री सिंह का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करने वालों में षिवहर सांसद रमा देवी, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता, ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याषी रामपुकार सिन्हा, मंजू देवी, प्रदेष नेता मुन्ना षाही आदि प्रमुख है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंगल कुषवाहा तथा मंच संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिश कुमार ने की। मौके पर धर्मेन्द्र सिन्हा, दिलिप सर्राफ, अजीत कुमार, रंजेष सिन्हा, प्रदेषी कुषवाहा सहित राजग के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.