Breaking News

आग से हजारों की संपति जलकर खाक

पूर्वी चम्पारण (बिहार)


जले घर को दिखाते गृहस्वामी 
घोड़ासहन प्रखंड अवस्थित बनझुला गांव में आज सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से बछड़ा व बकरी सहित हजारों की संपति जलकर खाक हो गई। बड़ी मसक्कत के बाद ग्राीमणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। तब तक राजबिजय सिंह, संतोश सिंह, अमरलाल राय व मदन सिंह का घर जलकर खाक हो गया। इसमें 3 घर आवासीय बताया जा रहा है। गृह स्वामी के अनुसार 4 बछड़ा, 2 बकरी सहित खाने-पीने व सोने का बिस्तर जलकर खाक हो गया है। इधर अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने फोन पर बताया कि आगलगी से हुए नुकसान का अनुमान लगाने के लिए स्थल पर कर्मचारी को भेज दिया गया है। वहीं पीडि़त को तत्काल अंचल स्तर पर मिलने वाली सहायता राषि के लिए कागजी प्रक्रिया की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.