Breaking News

कथैया थाने की पुलिस ने किया मतदाता जागरूकता अभियान

मुजफ्फरपुर (बिहार)


-
जिले के कथैया थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कथैया बूथ संख्या 242 पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान करने की अपील की गई एवं शांति पूर्वक मतदान सम्पन्न करने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, महिला पुलिस, सैप के जवान, पूर्व मुखिया उपेंद्र पासवान, स्थानीय दर्जनों महिलाएं व पुरुष एवं बच्चे आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.