Breaking News

बच्चों को किया गया सम्मानित

पूर्वी चम्पारण (बिहार)



-
घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर उत्तरवारी में जशने शबे बारात के अवसर पर संध्या में ग्राम श्रीपुर उत्तरवारी पठान टोली में  न्यू एरा एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें इस साल मैट्रिक में सफल इस प्रोग्राम में हिस्सा लेनेवाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम में अतिथि के रूप में घोड़ासहन प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र यादव, वार्ड संघ संयोजक उदय जायसवाल सहित इस कार्यक्रम में शामिल लोगों को फाउंडेशन के अध्यक्ष इश्तेयाक अहमद,व अन्य सदय मौलाना गुलाम सरवर,नेयाज खान, रज़्ज़ाक खान, राजगीर मिया, सरफुल्लाह खान, जफीर खान, यूनुस मिया, साकिर खान, मौलाना मजीद साहब के द्वारा शॉल व मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया।  साथ ही सभी लोगो द्वारा बच्चों का उत्साह बढ़ाया।सभी बच्चों को प्रमुख श्री यादव व वार्ड संयोजक श्री जायसवाल द्वारा सम्मानित किया गया।फाउंडेशन की तरफ से फर्स्ट डिवीज़न बच्चा रिज़वान खान पिता इस्लाम खान को पुरस्कार राशि भी दिया गया।पूरी रात शायरे इस्लाम व हाफ़िज़ओ कारी,तथा चतुर्वेदी मौलानाओं का बयान हुआ। जिस को गांव के तमाम लोगो ने खूब दिलचस्पि से सुना और कार्यक्रम को सराहा। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.