आग लगी में दो लाख की संपत्ति जली
पूर्वी चम्पारण (बिहार)
![]() |
| आगलगी के बाद जला मोटरसाइकिल |
घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर उत्तरवारी (कवैया) गांव के पैठान टोली निवासी वकील खाँ के घर में गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव कर किसी तरह उनके परिवार के लोगो को बचाया जा सका। आग से घर में रखे मोटरसाइकल, साइकल, कपड़ा एवं अनाज जलकर खाक हो गया। जिसका कीमत लगभग दो लाख रूपये बताई जा रही है। पीड़ित वकील खाँ ने बताया कि इसको लेकर स्थानीय अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को सहयोग के लिए आवेदन दिया गया है। वहीं दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय जायसवाल ने पीड़ित परिवार से मिल हर संभव सहयोग करने की संतावना दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.