BREAKING : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज होगा जारी
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
बिहार बोर्ड की मैट्रिक (10th) के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. 10वीं बोर्ड परीक्षा 2019 का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा. BSEB ने यह जानकारी दी
आज दोपहर 12 :30 बजे समिति सभागार में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2019 का परिणाम जारी किया जाएगा. आरके महाजन अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग और आनंद किशोर अध्यक्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की उपस्थिति में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक का प्रभाग स्थित सभागार में वार्षिक परीक्षा फल की घोषणा की जाएगी.
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2019 अच्छा आने के बाद ऐसी उम्मीद है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट (Bihar Board Matric Result 2019) भी बेहतर आएगा. इस बार बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख 60 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. परिणाम जारी होने बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboard.ac.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
जानकारों के मुताबिक मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट इस बार ठीक-ठाक रहेगा. छात्र-छात्राओं के प्राप्तांक का प्रतिशत भी बढ़ेगा. पहली बार बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर स्टेप वाइज मार्किंग करायी है. इस कारण गलत आंसर के बाद भी छात्रों को कुछ अंक मिलेगा. जबकि कई सही प्रश्नों के जवाब पर उसे शत प्रतिशत तक अंक दिया गया है. इस कारण इस बार कई छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले भी मिलेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.