नेपाल में आये प्राकृतिक आपदा में बारा व पर्सा जिले में मरे लोगो को दी गयी श्रद्धांजलि
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोग |
मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी के बैनर तले स्थानीय शहर के इंग्लिश जोन परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पड़ोसी देश नेपाल के बारा तथा पर्सा जिले में रविवार आये प्राकृतिक आपदा आंधी तूफान से सीमाई क्षेत्र में मरे लोगो के प्रति शोक संवेदना ब्यक्त किया गया। वही एक मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए अश्रुपूर्ण श्रधांजलि अर्पित की गई। मौके पर इंग्लिश जोन के डायरेक्टर प्रोफेसर सह आर. आर. साह कॉलेज के प्रोफ़ेसर एल बी सिंह ने बताया कि सर्दी यहां लगती है तो जुकाम वहां होता है। दोनों देशों में बेटी रोटी का संबंध है, जिसे और प्रगढ़ बनाने की आवस्यकता है। वही समाज सेवी प्रभु नारायण ने कहा कि इस दुख की घडी में हम सब सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिक हर समय मदद के तैयार रहते है। यह सम्बन्ध कभी टूटने वाला नहीं है। छात्र संगठन आइसा के बिहार विश्व् विद्यालय अध्य्क्ष मधुसूदन ने सरकार से अबिलम्ब सहायता की माँग की अपील की। मौके पर आरपीएफ के कांस्टेबल चंदन कुमार, मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी के प्रखंड संयोजक राजू सिंह, राहुल कुमार, टुनटुन सिंह स्थानीय लोगों में राजाबाबू, सुभाष यादव, दीपक कुशवाहा सहित इंग्लिश जोन के दर्ज़नो छात्र व छात्राएं उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.