Breaking News

नेपाल में विमान दूर्घटना, 3 मरे

काठमांडू (नेपाल) 


दुर्घटनाग्रस्त विमान 
रविवार की सुबह नेपाल के लुक्ला हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान एक एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान 19 सीटों वाला बताया जा रहा है। इस दूर्घटना में तीन लोगों की मरने की खबर है वहीं तीन घायल है। 
सूत्रों के अनुसार विमान उड़ने की तैयारी के दौरान अनियंत्रित होकर रनवे से फिसल गया। यह विमान रनवे से कोई 30 मीटर की दूरी पर खड़े दो हेलीकॉप्टरों से टकरा गया। 
बताया जाता है कि विमान के सह-पायलट और हेलीपैड के पास खड़े दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। वहीं विमान के पायलट को चोटें आई हैं। जिनका इलाज एक अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं इस दूर्घटना में हुए नुकसान के बारे में प्रषासनिम स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया जाता है कि लुक्ला हवाईअड्डे पर एक समिट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है। इसके पहले 27 मई, 2017 को एक समिट विमान उतरने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें सवार दोनों पॉयलट मारे गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.