प्रखंड के छात्रों ने जिले में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन, आइडियल कोचिंग ने किया सम्मानित
![]() |
| सम्मानित विद्यार्थी |
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
चिरैया: इंटरमीडिएट क्लासेज का उद्घाटन सम्मान समारोह का आयोजन आइडियल कोचिंग सेन्टर के प्रांगण में किया गया था। वही कोचिंग के निदेशक खुर्शीद आलम व सुशील कुमार ने जिला के टॉप टेन सूची में छठा स्थान प्राप्त करने वाली मिश्रौलिया गांव की छात्रा कोमल कुमारी को साइकिल देकर पुरस्कृत किया। जबकि मीरपुर भारत गैस एजेन्सी के संचालक उपेन्द्र राम द्वारा अपने माता-पिता के नाम पर गठित संस्था झलिया राज महत्तम प्रतिभा सम्मान के तहत कोमल कुमारी को 5 हजार रूपये का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
![]() |
| दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते अतिथि |


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.