प्रखंड टॉपर में पवन ट्यूटोरियल के छात्र
पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| - |
घोड़ासहन प्रखंड अवस्थित गाँधी नगर के पवन ट्यूटोरियल के छात्रों ने भी इस वर्ष बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में अच्छे परिणाम दिए हैं। पूर्व में भी संस्था ने कई जिला टॉपर एवं प्रखंड टॉपर दिए है। इस बार भी परिणाम उम्मीद के अनुसार आया है। संस्था के कई छात्रों ने गणित और विज्ञान में 96 और 97 अंक तक प्राप्त किये है। संस्था के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि घोड़ासहन के टॉप 5 में से अमित कुमार 453 (कस्वा श्रीपुर) तथा विशाल कुमार (राजवाड़ा) 448 अंक प्राप्त करने वाले इसी संस्था के छात्र है। इसके अतिरिक्त संस्था के छात्र दिपक कुमार (बालापुर) 438, रंजन कुमार (राजवाड़ा) 422, पवन कुमार (आठमोहान) 420, राजा कुमार (पुरनहिया) 409, मिठू कुमार (पुरनहिया) 409, रौशन कुमार (घोड़ासहन) 381, रविरंजन कुमार (झांझरा) 379, निशाम कुमार (अठमोहान) 357, अभिमन्यु कुमार (अगरवा) 352, विकाश कुमार (झांझरा) 337, विकेश कुमार (विशुनपुर) 323, खुशबू कुमारी (घोड़ासहन) 340, पिंटू कुमार (बालापुर) 335, इसरूद्दीन 311 अंको के साथ सफलता हासिल किया है। संस्था के श्री कुमार ने बताया कि इस साल इस संस्था के 96% छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उतीर्ण किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.