Breaking News

पोषण पखवारा अभियान के तहत कुपोषण भगाने की दी जानकारी


चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
पोषण पखवारा अभियान के तहत ढाका बाल विकास परियोजना कार्यालय मे शनिवार को सी डी पी ओ कुमारी आलोका के नेतृत्व मे पोषण पखवारा अभियान के तहत जच्चा बच्चा के  कुपोषण दूर हेतु  विभिन्न प्रकार के व्यंजन, फलों सहित पौष्टिक आहार का प्रदर्शन करते हुए काफी सुंदर स्टौल लगाकर  उपस्थित सेविकाओं को  बारीकी से कुपोषण भगाने के उपाय बताया गया। इस मौके पर यूनिसेफ के बी एम सी  भागेश्वर चौधरी, प्रर्यवेक्षिका सरिता सुमन,माला कुमारी, मीरा कुमारी, सविता कुमारी व डाटा संगणक अर्चना कुमारी ने भी उपस्थित सेविकाओं को कुपोषण मुक्त करने हेतु अलग अलग तरीका से कार्य क्रम का आयोजन केंद्र पर करके लक्षित महिलाओं को जागरूक करने का आह्वान किया ।
वही इस अवसर पर सेविकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता सहित कुपोषण अभियान हेतू एक जागरूकता रैली निकाली गई ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.