घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
 |
| संदिग्ध बंगलादेशी |
भारत-नेपाल सीमावर्ती घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों द्वारा होली एवं लोकसभा चुनाव को लेकर हेड कांस्टबल शायाम् बाबू सिंह के नेतृव्त में जाँच अभियान चलाया जा रहा था। जिसके दरम्यान षुक्रवार की सुबह प्लेटफार्म संख्या 1 पर फुटओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति को संगधिग्ध अवस्था में देखा गया। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछ-ताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहमद अख्तर हुसैन, उम्र लगभग 67 वर्ष जिला जुनैदहा, बांग्लादेश का निवासी बताया। वहीं पासपोर्ट व वीजा की मांग किये जाने पर उपलब्ध नहीं करा पाया तथा पूछे गए प्रष्नों का संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। वही उसके पास से कई बंगलादेशी दस्तावेज भी बरामद किये गए है। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरा कर रक्सौल इमिग्रेषन को सौंप दिया गया है । अभियान में हेड कॉस्टेबल के अलावें, कांस्टेबल विजय कुमार सिंह, कांस्टेबल चन्दन कुमार आदि षामिल थे।
 |
| बरामद दस्तावेज |
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.