Breaking News

!! यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान !!

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

अभियान के दरम्यान लोगो को जानकारी देते आरपीएफ 
होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा को लेकर घोड़ासहन रेलवे सुरक्षा बल की टीम के द्वारा घोड़ासहन, लैन, बसवरिया आदि जगहों पर रेल यात्रियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य रूप से यात्रियों की सुबिधा के लिए रेलवे द्वारा जारी किये गए हेल्प लाइन नंबर 182 के बारे बिस्तृत रूप से बताया गया। ओपी प्रभारी शायाम् बाबू सिंह ने लोगो को समझाया कि यात्रियों को ट्रैन के अंदर अनजान ब्यक्ति से जान पहचान न बढ़ाये, खाने-पीने की कोई वस्तु न ले। ऐसा करने से आप नासखुरानी के शिकार हो सकते है। ट्रैन में, स्टेशन पर या इसके आसपास अनजान चेहरे या संदिग्ध वस्तु दिखते ही इसकी सूचना तत्काल 182 पर दे। यह नंबर बिलकुल निशुक्ल है। जागरूकता अभियान में ओपी प्रभारी के अलावे कांस्टेबल विजय कुमार, चन्दन कुमार आदि सामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.