शनिवार को 1 बजे जारी होगा इंटर का रिजल्ट..
पटना : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। उनके इंतजार की घड़ी कल दोपहर 1 बजे खत्म होने वाली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कल रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
बिहार बोर्ड की ओर से इस बात की जानकारी देते हुए बताया गया है कि कल 30 मार्च को दोपहर 1 बजे समिति सभागार में परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगी।
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर.के महाजन रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड (Bihar Board) की 12वीं (BSEB 12th Exam) की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थी। इस बार परीक्षा में कुल 13,15,371 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। जिसमें से कुल 7,62,153 छात्र और 5,53,198 छात्राएं हैं। बोर्ड ने परीक्षा (Bihar Board Intermediate Exam) के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 1339 परीक्षा केंद्र बनाए थे जिनपर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.