!! आग लगने से 6 घर जले !!
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण ।
![]() |
| - |
घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगही भेलवा में गुरूवार की दोपहर अचानक आग लगने से 6 लोगों का घर जल गया। युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष नितेष सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे अचानक राम सकल राय के खपड़ैल आवासीय मकान में आग लगी। देखते ही देखते धर्मदेव राय, मोति राय, षिवदयान राय, गगनदेव राय, मधानी राय, पलट राय के घर को चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों में प्रकाष सिंह, मुन्ना सिंह, बाबुल कुमार, विवेक सिंह, बसंत सिंह आदि के सहयोग से आग पर काबू पाने की पुरजोर कोषिष की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.