Breaking News

इंटरमीडिएट की परीक्षा में 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 


फाइल फोटो 
प्रखंड के घोडासहन निवासी मो आलमगीर व हसन तारा की पुत्री ब्यूटी प्रवीण ने बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा के कला संकाय में 434 अंक प्राप्त कर प्रखंड क्षेत्र का नाम रौशन किया है। शनिवार दोपहर परिणाम घोषित होते ही बधाई देने वालों का ताता लगना शुरू हो गया।
छात्रा के अनुसार उसने शिक्षा के लिए सार्थक कोचिंग के शिक्षकों से सहयोग ली। वही बताई कि उसके इस सफलता में कोचिंग के प्रद्युमन सर का बहुत बड़ा योगदान है।
पिता मो आलमगीर ने बताया कि हमें अपनी बेटी पर गर्व है। 
इस सफलता में जहाँ प्रखंड क्षेत्र का नाम रौशन हुआ है वही इस प्रतिभा ने साबित कर दिया है कि बेटियां भी कम नहीं है। छात्रा को आर बी में 40, अल्टेरनेटिवे इंग्लिश में 40, हिंदी में 90, हिस्ट्री में 81, पोलिटिकल साइंस में 95 व जियोग्राफी में 88 अंक प्राप्त है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.