Breaking News

मनाई गयी भगत सिंह की 88 वीं शहादत दिवस

घोड़ासहन (पूर्वी चम्पारण)


-
आज शनिवार को शहीदे आज़म भगत सिंह की 88वी शहादत दिवस मनाया गया। आइसा व भाकपा माले की ओर से स्थानीय शहर के भगत सिंह चौक पर भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।  वक्ताओं में ऐनुल हक़, मधुसूदन सहित सभी ने कहा कि इस फासीवादी सरकार में जिस तरह से छात्रों- नौजवानों -किसानों -महिलाओं के हक और अधिकार पर हमला किया गया है इसके खिलाफ में क्रन्तिकारी परम्परा को जोर से आगे बढ़ाने की जरुरत है। संघर्ष करने की जरूरत है तथा सरकार को बताने की जरूरत है कि जिस तरह से अंग्रेजी हुकूमत में शहीद ए आजम भगत सिंह व उनके साथियों ने अपनी शहादत दे दी। लेकिन हार नहीं मानी। उसी तरह से आज भी देश के नौजवान शिक्षा बजट में कटौती नहीं सहेगा। खेती- किसानी पर हमला नहीं सहेगा।  मुजफ्फरपुर बालिका गृह में सरकारी संरक्षण में जो घिनौनी हरकत की गई इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-
मौके पर छात्र संगठन आइसा के बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसुधन , माले प्रखण्ड सचिव व पूर्व मुखिया ऐनुल हक़ ,वार्ड सदस्य ओम प्रकाश , मोहमद आलम, रोसोइया संघ जिला कमिटी सदस्य दीनानाथ प्रसाद ,आमोद कुमार ,सत्येन्द्र जायसवाल , रणजीत कुमार , उपेन्द्र सोनी, शिवम् गुप्ता ,दीपक कुमार सहित दर्जनों की संख्या लोग उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.