घोड़ासहन ब्लॉक परिसर में हुए गोली कांड के अभियुक्तों की अविलंब हो गिरफ्तारी- भाकपा माले
घोड़ासहन,
![]() |
| - |
भाकपा माले का जिला स्तरीय जांच दल ने राजवाड़ा व कदमवा का दौरा किया व कल 18 मार्च को घोड़ासहन प्रखंड कार्यालय गेट पर अपराधियों के द्वारा किए गए गोली कांड में शंभू यादव व सियाराम महतो की जो हत्या की गई इससे कानून की राज की पोल खुल गई है।
हत्याकांड में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी, स्पीड ट्राॅयल के जरिए कठोर सजा दिया जाए इसकी मांग भाकपा माले ने की है।
मृतक परिजनों को 20 लाख मुआवजा और परिवार के 1 सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की मांग भी भाकपा माले ने की है।
जांच दल में शामिल भाकपा माले के जिला सचिव प्रभुदेव यादव, जिला कमेटी सदस्य रूपलाल शर्मा, घोड़ासहन प्रखंड के सचिव ऐनुल हक, आइसा के बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन ने दोनों मृतक परिवारों के साथ-साथ ग्रामीण जनता से भी मिला जहां पर पता चला कि प्रशासन की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में उदासीन रवैया रही है जिसके खिलाफ आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। कदमवा पंचायत में विगत वर्षों से गोली कांड- हत्याकांड के जरिए दहशतगर्दी फैलाने क्रम में प्रशासन से लेकर विधायक व सांसदों की चुप्पी संरक्षण की संकेत है। अपराध पर लगाम लगाने और प्रखंड क्षेत्रों में अमन शांति कायम करने के लिए भाकपा माले ने आम जनों से संघर्ष में आगे बढ़ने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.