!! 3 बोरा एफसीआई का चावल जप्त !!
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण ।
![]() |
| चावल लदा बोलेरो |
जितना पुलिस ने थाना क्षेत्र के जगिरहा चौक से 3 बोरा चावल सहित एक बोलेरों को जप्त किया है। बताया जा रहा है कि बोरे में एफसीआई का चावल है। जानकारी के अनुसार एफसीआई गोदाम से चावल-गेहूँ को पीडीएस व अन्य स्कूलों में भेजने के लिए जीपीएस युक्त वाहनों का प्रयोग किया जाता है। जबकि इस तीन बोरों के लिए जीपीएस युक्त वाहन का प्रयोग नही किया गया। दूसरी ओर एफसीआई से किसी भी पीडीएस के लिए तीन बोरा चावल का आवंटन नही है। वहीं थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने जप्ती की पुश्टि करते बताया कि बनकटवा एमओ को सूचित कर दिया गया है। एमओ के पहूँचने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। इधर बनकटवा एमओ महेन्द्र प्रताप मिश्रा ने बताया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी के आदेषानुसार कार्रवाई की जाएगी। चावल एसएफसी अथवा पीडीएस का है या नही इस पर स्पश्ट कोई जबाब नही दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.