महिला दिवस
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| - |
आज शुक्रवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय जीविका समूह द्वारा वीरता चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जीविका समूह की बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते जीविका बीपीएम रंजीत कुमार ने बताया कि 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्पूर्ण विश्व की महिलाएं देश, जात-पात, भाषा, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाती हैं। साथ ही पुरुष वर्ग भी इस दिन को महिलाओं के सम्मान में समर्पित करता है।
इतिहास के अनुसार समानाधिकार की यह लड़ाई आम महिलाओं द्वारा शुरू की गई थी। प्राचीन ग्रीस में लीसिसट्राटा नाम की एक महिला ने फ्रेंच क्रांति के दौरान युद्ध समाप्ति की मांग रखते हुए इस आंदोलन की शुरूआत की, फारसी महिलाओं के एक समूह ने वरसेल्स में इस दिन एक मोर्चा निकाला, इस मोर्चे का उद्देश्य युद्ध की वजह से महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार को रोकना था।
ऐसे महिला दिवस अब लगभग सभी विकसित, विकासशील देशों में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता, सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक तरक्की दिलाने व उन महिलाओं को याद करने का दिन है, जिन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए अथक प्रयास किए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.