सुगौली पाटलिपुत्र का स्टॉपेज कुंडवा चैनपुर में
कुण्डवा चैनपुर, पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| झंडी दिखाती सांसद रमा देवी व पूर्व विधायक पवन जायसवाल |
आज शुक्रवार से सुगौली पाटलिपुत्र ट्रेन का ठहराव कुंडवा चैनपुर में भी शुरू हो गया। इसके लिए स्थानीय सांसद श्रीमती रमा देवी को काफी अड़चनों का सामना करना पड़ा। परन्तु तमाम अड़चनों को दरकिनार कराते हुये सांसद देवी ने अपने अथक प्रयास से सुगौली-पाटलिपुत्र डीएमयु ट्रेन का ठहराव कुण्डवा चैनपुर रेलवे स्टेशन पर आज शुक्रवार से करवाना सुनिश्चित करवा ही दिया। बताते चले कि इसके लिए स्थानीय जनता गोल बंद हो गयी थी तथा वोट बहिष्कार की घोषणा की थी।
सुबह उक्त ट्रेन के कुण्डवा चैनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही उपस्थित जन समूह ने ट्रेन का स्वागत किया । वही सांसद द्वारा झंडी दिखाकर ट्रेन को पाटलिपुत्र के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के आगमन से पूर्व एक सभा आयोजित की गयी। आयोजित सभा में सांसद रमा देवी, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, रेलवे के एसीएमपी आर पी सिंह आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.