छात्र युवा ही देश का भविष्य : प्रमुख
राहुल कुमार
घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण
घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण
![]() |
| उद्घाटन करते अतिथि |
भारत का भविष्य आज के छात्रों के कंधों पर ही निर्भर है। जरूरत है शिक्षित होकर संस्कारवान बनने की। उक्त बातें नेहरू युवा केंद्र पूर्वी चंपारण के तत्वधान में आयोजित भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के जमुनिया बाजार स्थित सभागार में विवेकानंद एकता युवा क्लब द्वारा आयोजित पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का उद्घाटन नागेंद्र सिंह यादव, मुख्य अतिथि जदयू नेता व ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा, जिला पार्षद पति प्रभु नारायण, वीरेंदर नाथ सक्सेना, शैलेश कुमार, मुकेश कुमार, नेहरू युवा केंद्र के सौरभ ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक श्री सौरभ ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र मुख्य रूप से युवा, कौशल विकास एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित होता है। यहां पड़ोस युवा संसद विकास कार्यक्रम के लिए युवा राष्ट्रीय युवा नेता पुरस्कार राष्ट्रीय युवा सलाहकार परिषद और राष्ट्रीय युवा विकास कोष में कार्य किया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मनीष रंजन, संचालन शिक्षक रामनिवास प्रसाद कुशवाहा, धन्यवाद ज्ञापन सचिव वीरेश नाथ कुमार ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालों में दीपलाल कुशवाहा, अनीता कुमारी समेत सैकड़ो लोग प्रमुख थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.