चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने मनोहर पर्रिकर को यूं बनाकर अपनी गहरी दुःख प्रकट की
घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण)
![]() |
| - |
राजनीतिक जगत में एक साल से पैंक्रिएटिक कैंसर से जूझ रहें 63 वर्षीय भारत के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के असामयिक निधन पर देश के कला संस्कृति, खेल, सिनेमा जगत भी शोक में डूबा हुआ है, तो वही दुशरी ओर कला जगत के महानायक विश्वविख्यात युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र भी पूर्वी चंपारण जिले के स्टेशन गली रोड घोड़ासहन में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभु नारायण के नेतृत्व में बालू के रेत पर उनकी भव्य प्रतिमा उकेर कर अपनी दुःख प्रकट कर भावपूर्ण श्रंद्धाजलि दी है।
मधुरेन्द्र ने बताया कि हिंदुस्तान ने एक अद्वितीय, ईमानदार, विनम्र एवं कर्मठ राष्ट्रभक्त को खो दिया हैं। उनका जाना एक युग का अंत हैं। परिकर साहब सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और समर्पण का एक प्रतीक थे। उनके मूल्यों और संवेदनशीलता आधारित राजनीति की हमेशा मिशाल दी जायेगी।
मौके पर देश के इस अपूर्णीय के लिए उपस्थित जिला पार्षद सिमा जायसवाल, कृष्णा शर्मा, अरुण शर्मा, मुन्ना जायसवाल, अवधेश जायसवाल, रामबाबू गुप्ता, अनूप प्रसाद, डॉ विजय सोनी, रमेश शर्मा, राजू, पुरुषोत्तम चौधरी, खुशी कुमारी, आयुष कुमार संजय शर्मा, उपेंद्र प्रसाद, दिनेश प्रसाद, शेखर कुमार, दुर्गेश कुमार, आदित्य कुमार,अनिल सिंह, संजय कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने भी फूल चढ़ाकर शोक प्रकट की।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.