!! बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े दो को मारी गोली !!
दिनांक: 18-03-2019
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| दोनों शव |
पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन में बेखौफ अपराधियों दिन दहाड़े ब्लॉक गेट के पास दो लोगों को गोली मार दी। जिससे दोनो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कदमवा निवासी किसान षम्भू राय व राजवाड़ा निवासी वार्ड सदस्य सियाराम महतो बताया जा रहा है। घटना के पीछे पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटना स्थल पर पहूँच दोनो षवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। वहीं आक्रोषित लोगो ने आगजनी कर थाना रोड को जाम कर दिया तथा व्यवसायियों ने स्वतः अपनी-अपनी दूकाने बंद कर दी।
प्रत्यक्षदर्षियों की माने तो मृतक षम्भू राय किसी न किसी काम को लेकर ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाया करता था। दो चार दिनों पर ब्लॉक आना जाना लगा रहता था। इसी क्रम में आज सोमवार को अपने किसी डकूमेन्ट का फोटो कॉपी कराने के लिए ब्लॉक गेट से बाहर निकल ही रहा था कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने षम्भू राय को पीछे से पकड़ सिर में गोली मार दी। वहीं बचाने आए सियाराम महतो को भी बेखौफ अपराधियों ने सिर में गोली मार दी तथा हथियार लहराते बाइक पर सवार हो भाग निकले।
यहां बताते चले कि पीछले वर्श ही षम्भू राय पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें वे बालबाल बचे थे। जिसके बाद षम्भू राय को रायफलधारी बॉडीगार्ड भी मिला हुआ है । संयोग बस आज बॉडीगार्ड साथ नहीं था। वहीं वर्श 2017 में कदमवा गांव में ही अपराधियों द्वारा गोली मार षम्भू राय के भाई सुरेन्द्र राय की हत्या कर दी गई थी। जिसमें गांव के ही कुछ लोगों को आरोपित करते प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।
इधर सिकरहना डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दूष्मनी में ही गोली मारी गई है। वहीं बताया कि 1-4 का बॉडी गार्ड भी उपलब्ध है।
घटना को लेकर थाना पहुंचे एसपी सकॉट वैन को भी आक्रोशित लोगो ने अपना निशाना बनाया । थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों को भी लोगो का आक्रोश झेलना पड़ा। वहीँ मौके पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख नागेंद्र सिंह यादव, सहित कई नेताओं ने लोगो को समझा बुझा कर स्थिति को शांत कराया।
![]() |
| आक्रोशित लोग |


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.