!! स्कूल बस पलटी, दर्जनों घायल !!
दिनांक: 19-03-2019
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
!! स्कूल बस पलटी, दर्जनों घायल !!
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
!! स्कूल बस पलटी, दर्जनों घायल !!
![]() |
| - |
मंगलवार की सुबह स्थानीय एसडीएम पब्लिक स्कूल की बस पलटने से दर्जनों बच्चे घायल हो गए। हालाकि सभी बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए तथा प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। घटना घोड़ासहन कॉलेज के पास की है। बताया जाता है कि स्कूल बस सुबह करीब साढे आठ बजे बच्चों को लेकर स्कूल की ओर आ रही थी। बनझुला गांव से निकलने के बाद चालक के मोबाईल पर फोन आया। जिसे रिसिव कर चालक बात करने लगे। इसी सामने आ रही स्कॉरपियों से साईड लेने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को बाहर निकाला गया तथा निजी क्लिीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहूँचने लगे। वहीं अपने बच्चों को सकूषल देख सभी ने राहत की सांस ली।
एसडीएम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। 6 बच्चे को हल्की खरोच आई है। जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.