प्रोत्साहन परीक्षा का परिणाम घोषित
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| परीक्षा परिणाम कार्यक्रम |
घोड़ासहन उत्तरी के सरपंच संतोष जायसवाल के द्वारा आयोजित मेधा सह परीक्षा पूर्व प्रोत्साहन प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया। स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय घोड़ासहन उर्दू के प्रांगण में घोषित परिणाम में वालिका वर्ग के लिए राजनंदिनी कुमारी व पूजा कुमारी को प्रथम काजल कुमारी द्वितीय तथा अंजली कुमारी तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बालक वर्ग में विशाल कुमार प्रथम स्थान पर राजकुमार द्वितीय स्थान पर तथा नीतीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर मुखिया चंदेश्वर प्रसाद उप मुखिया बैजनाथ पांडे उपसरपंच भिखारी प्रसाद कमरुल होदा शहाबुद्दीन साहब सर्फ उद्दीन साहब विद्यालय के प्रधान शिक्षक चंद्रशेखर प्रसाद आदि उपस्थित रहे। वही एएसपी अभियान हिमांशु गौरव इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजय कुमार के द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.