रक्सौल: MAY I HELP YOU BOOTH (मे आई हेल्प यू बूथ ) का उदघाटन
चंपारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
दिनांक 31/01/2019।
रक्सौल जंकशन प्लेट फार्म संख्या 01 पर रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल ने MAY I HELP YOU BOOTH (मे आई हेल्प यू बूथ ) का उदघाटन किया । मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, आर पी एफ सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ठाकुर, डी सी आई वरुण कुमार सिंह रक्सौल ने फीता काट कर बूथ का उदघाटन किया । प्रयास जुवेनाइल ऐड सेंटर रक्सौल एवं चाइल्ड लाइन रक्सौल को भी बाल सुरक्षा एवं रेल यात्रियों को जागरूक करने हेतु संयुक्त रूप से सहभागिता को कहा गया।
एस एस रक्सौल अनिल कुमार सिंह ने कहा कि भारत नेपाल सीमा होने से रक्सौल स्टेशन से मानव तस्करी एवं बाल मजदूरी की संभावना बनती है। बाल सुरक्षा एवं मानव तस्करी रोकने हेतु प्रयास संस्था रक्सौल विगत कई वर्षों से कार्य कर रही है। अब वो आर पी एफ के साथ मिलकर बूथ के माध्यम से कार्य करेगी । हमलोगों का सहयोग अपेक्षित है। विदित होकि विगत 2010 से 2018 तक रक्सौल स्टेशन से प्रयास संस्था ने आर पी एफ एवं जी आर पी के साथ मिल कर 1488 बच्चे को मानव तस्करी एवं बाल मजदूरी होने से मुक्त कराया है। उदघाटन में प्रयास संस्था के कॉडीनेटर सोने लाल ठाकुर, आरती कुमारी, राज गुप्ता, अमित कुमार, रंजन किशोर मिश्रा, अजय कुमार, आशुतोष अमन, वसुंधरा के साथ आर पी एफ से वीरेंद्र कुमार सिंह, राम प्रसाद पाण्डे, रितेश वर्मा एवं सी आई वी से ए एस आई रामनाथ जी इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.