Breaking News

सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर ब्यवसायी संघ की बैठक


घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
बैठक 
रविवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पोस्ट ऑफिस के पास व्यवसाई संघ घोड़ासहन की बैठक संघ के अध्यक्ष उदय जायसवाल के अध्यक्षता में किया गया। बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष श्री जायसवाल ने बाजार में पूर्व से घटित घटना जैसे चोरी, डकैती का प्रयास, मोबाइल दुकान में चोरी, रात्रि गश्ती बढ़ाने, व्यवसायियों के सुरक्षा सहित बाजार के मूल समस्याओं से थानाध्यक्ष कुमार रोशन को अवगत कराया। व्यवसायियों को संबोधित करते थानाध्यक्ष कुमार रोशन ने कहा कि चोरों एवं अपराधियों पर लगाम लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही पूर्व से घटित घटनाओं का उदभेदन भी मेरी प्राथमिकता में है। व्यवसाई निर्भीक होकर प्रशासन से अपनी समस्याओं को लेकर सीधा संपर्क बना सकते हैं। मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष रंजीत गाड़ियां, राजू श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, हरेंद्र स्वर्णकार, संतोष कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, गगन देव प्रसाद, श्रीभगवान प्रसाद केसरी, संजीत कुमार, रमेश कुमार कवि, त्रिलोकी प्रसाद, कन्हैया स्वर्णकार, रहीमुद्दीन अंसारी, जयंत कुमार, किशोर प्रसाद, राजकुमार सहित बाजार के प्रमुख व्यवसाई शामिल है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.